आगरा में जेवर चोरी का 24 घंटे में खुलासा:चेन, अंगूठी, पैंडल, टॉप्स-पायल और 6,730 रुपये घर से उठा ले गया था, अरेस्ट


आगरा के एत्माद्दौला पुलिस ने घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और 6,730 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मां ने जेवर गायब देखे, परिवार से जानकारी नहीं मिली तो केस दर्ज इंचार्ज देवेंद्र दुबे के मुताबिक, 3 अक्टूबर को पीड़ित ने घर से जेवर चोरी होने की शिकायत दी थी। पीड़ित की मां ने 2 अक्टूबर को घर में रखे कुछ जेवर गायब देखे थे। परिवार के सदस्यों से जानकारी करने पर भी जेवर के बारे में पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वाटरवर्क्स की सर्विस रोड से पकड़ा गया आरोपी मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। सोमवार को पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम ने रामबाग फ्लाईओवर के नीचे वाटरवर्क्स की सर्विस रोड पर दबिश देकर अर्जुन उर्फ अज्जू को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से सोफीपुर, फिरोजाबाद का रहने वाला है और अपने मामा के घर रह रहा था। लालच में चुराया था गहनों का बैग पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि लालच में उसने घर में रखा गहनों का बैग चोरी किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवर और उसके पास बचे 6,730 रुपए बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *