Banda Medical College Theft | CCTV Footage Reveals Jewellery Stolen

शिवम तिवारी | बांदा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरों ने एक ही रात दो सरकारी आवासों को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। 18/19 अगस्त की रात चोरों ने डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के फ्लैट के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान पार कर दिया।

चोरी की वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध कमरे के अंदर घुसकर अलमारी खंगालते दिखाई दे रहे हैं।

डॉक्टर विकास कनौजिया के टाइप-III ब्लॉक-6 स्थित फ्लैट से करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है।

वहीं, टाइप-III ब्लॉक-4 के फ्लैट नंबर-2 में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर प्रभा प्रजापति के आवास से करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं।

दोनों आवासों में रहने वाले लोग घटना के समय घर से बाहर थे। बुधवार रात करीब 10 बजे लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अलमारी खोलते CCTV में दिखे दो संदिग्ध

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। सामने आई फुटेज में दो संदिग्ध कमरे में दाखिल होते और अलमारी खोलते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगालनी शुरू कर दी है। दो आवासों में एक साथ चोरी होने से मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एसओजी और सर्विलांस टीम भी जांच में जुटी

कोतवाली नगर पुलिस ने डॉक्टर विकास कनौजिया की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी हुए सामान की पूरी सूची मिलने के बाद उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दो सरकारी आवासों में चोरी का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और घटना के खुलासे के लिए कोतवाली नगर पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी की टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *