वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत:हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन


प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के हुजूरपुर मंडल पहुंची। विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय के नारों से इलाका गूंजा। भग्गड़वा बाजार, लालपुर जगदीशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से यात्रा का स्वागत किया। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की।
यह बाइक रैली 17 सितंबर को वडनगर से शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी तक 25 वर्षों की सेवा यात्रा है। यात्रा के दौरान चौपाल, वृक्षारोपण, आयुष्मान कार्ड, पोषण किट वितरण जैसे जनसेवा कार्यक्रम हो रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, निशंक त्रिपाठी, युवा मोर्चा संयोजक अंकित सिंह, डॉ. महेंद्र पाठक, मंडल प्रभारी उमाशंकर तिवारी, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह समेत कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *