Banda Dialysis Center Incharge Molestation Case

शिवम तिवारी | बांदा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा जिला अस्पताल के डायलिसिस केंद्र प्रभारी पर एक महिला तीमारदार से छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला कमासिन कस्बे की युवती से जुड़ा है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता की किडनी खराब है और वह पिछले दो वर्षों से जिला अस्पताल में उनका डायलिसिस करा रही है। इसी दौरान डायलिसिस केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह कथित रूप से उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी करते थे।

बाथरूम से निकलने पर रोककर अश्लील हरकत

पीड़िता के मुताबिक, 26 फरवरी को वह अपने पिता का डायलिसिस कराने अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने बाथरूम से निकलते समय उसे रोककर अश्लील हरकत की। युवती का कहना है कि जब भी वह विरोध करती थी तो आरोपी अपने कर्मचारियों से उसके पिता का डायलिसिस न करने के लिए कहता था।

युवती ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं, डायलिसिस केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि युवती बिना नंबर के डायलिसिस कराने का दबाव बना रही थी और मना करने पर झूठे आरोप लगा रही है।

शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया-

QuoteImage

युवती की तहरीर के आधार पर डायलिसिस केंद्र प्रभारी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

QuoteImage

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.