Balrampur Facebook Post FIR | Yogi Threat by Danish Khan

सुजीत कुमार | बलरामपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर के थाना महराजगंज तराई में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक फेसबुक पोस्ट पर कथित रूप से अभद्र एवं धमकी भरी टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम धनौदा निवासी अजय कुमार पाण्डेय ने थाना महराजगंज तराई में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मुहर्रम पर्व को लेकर किए गए एक पोस्ट पर “दानिश खान” नाम की फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक एवं धमकीपूर्ण टिप्पणी की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, टिप्पणी में मुख्यमंत्री के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए भविष्य में परिणाम भुगतने जैसी बात लिखी गई थी। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फेसबुक आईडी और टिप्पणी की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, धमकीपूर्ण अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *