![]()
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार सुबह एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है महिला की पहचान रामनगर निवासी फूल समुंद्री के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि उनके कान के कुंडल और गले की चेन गायब मिली है। बताया गया है कि फूल समुंद्री का एक बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है।
Source link
मेरठ में महिला की गला काटकर हत्या:लूट के दौरान वारदात की आशंका, गहने गायब मिले