Baghpat Kanwar Yatra 2026 | Police Meeting With DJ Operators Guidelines

रोशन | बागपत3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बागपत पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सी ओ सुकन्या शर्मा नगर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागपत ने थाना कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी स्थिति में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने डीजे संचालकों को अश्लील, आपत्तिजनक और भड़काऊ गीतों का प्रसारण न करने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक यात्रा के दौरान ऐसा कोई भी गीत या सामग्री प्रसारित न की जाए, जिससे सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित हो।

गोष्ठी में मौजूद डीजे संचालकों से कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शासन के दिशा-निर्देशों और न्यायालय द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बागपत पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *