![]()
आजमगढ़ में ताईक्वांडो प्रतियोगिता के खिलाड़ी।
आजमगढ़ जिले के पुलिस लाइन में खेल वामा सारथी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल
.
खिलाड़ियों को दी गई बधाई इसी तरह अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय सचिव दिनेश सिंह, चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव और हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे के साथ कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव समेत अन्य प्रशिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।