आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रीलबाजी करने वाले रंगदारी के गाने अपलोड करने वाले, और माफिया बाहुबली जैसे नाम से गिरोह बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। ऑपरेशन बज्रपात के तहत चल रहे अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ ज
.
इसके साथ ही युवाओं को गुमराह करके समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण फैला रहे हैं। इस मामले में पहली कार्रवाई कंधरापुर थाना क्षेत्र में की गई थी। हालांकि थाने की पुलिस मुख्य आरोपी राम नगीना यादव उर्फ नग्गू तक नहीं पहुंच पाई और एक आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस ने भी गिरोह बनाने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। यह आरोपी कमीनें सरकार और एक-47 नाम से गिरोह चला रहे थे। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में इस तरह के सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

कंधरापुर थाने की पुलिस की गिरफ्त से दूर राम नगीना यादव।
कमीनें सरकार और एक-47 नाम से चल रहा था गिरोह शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भय और दहशत का माहौल बनाने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि दो नाबालिक को काउंसलिंग करने के बाद छोड़ दिया गया है जबकि एक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। कमीनें सरकार 315, एके-47 अरमान और सरकार 315 नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रंगदारी वाली पोस्ट करते थे। जिले के एसएसपी नए जिले की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की शिकायत मिलने की जानकारी पुलिस को दें। जिससे ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।