गोरखपुर में धूप और बादल से उमस बढ़ी:18 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद, तापमान में होगी गिरावट


गोरखपुर में मंगलवार की सुबह से ही कभी धूप तो कभी बादल देखने को मिल रहा है। हल्की ठंडी हवाओं से गर्मी से काफी हद तक राहत है लेकिन नमी होने की वजह से उमस बरकरार है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बनेगा रहेगा। कभी- कभी छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। उनका कहना है कि 18 सितंबर को शहर और आसपास के एरिया में गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने जिले में अबतक 43 मिमी बारिश हुई है। जबकि सितंबर में 221 मिमी औसत बारिश दर्ज की जाती है। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कब होगी अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस महीने में अधिकतर छिटपुट बरसात ही देखने को मिलेगी। हालांकि 18 से 22 और 25 से 27 सितंबर के बीच मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इन अवधियों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी दिनों में बादल, उमस और हल्की फुहारें बनी रहेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी लेकिन नमी की वजह से उमस बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ने का डर बना रहता है। इसीलिए बच्चे से लेकर बूढों तक हर किसी को खास ख्याल रखना चाहिए। डॉक्टरों ने बताया कि ठंडा- गरम और बाहर का तला भुना खाने से बचना चाहिए। साथ ही धूप और बारिश में भीगने से बचाव के हर तरीके अपनाने चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *