Asian Games 2026 Archery Team: Dhiraj-Jyoti Top; Deepika-Atanu Out

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026 Archery Team: Dhiraj Jyoti Top; Deepika Atanu Out

सोनीपत6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तीरंदाजी के रिकर्व राउंड के ट्रायल में अंकिता  भकत तीसरे और धीरज बोम्मादेवर टॉप पर रहे। - Dainik Bhaskar

तीरंदाजी के रिकर्व राउंड के ट्रायल में अंकिता भकत तीसरे और धीरज बोम्मादेवर टॉप पर रहे।

4 बार की ओलिंपियन दीपिका कुमारी और उनके पति अतनुदास को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह नहीं मिली। दोनों सोनीपत के SAI सेंटर में आयोजित 3 दिनी ट्रायल्स में अपने-अपने मैच हार गए।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने ट्रायल के बाद जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। रिकर्व कैटेगरी में दीपिका कुमारी और अतानु चौथे स्थान पर रहे, इसलिए वे एशियन गेम्स टीम से बाहर हो गए। कंपाउंड में अभिषेक वर्मा भी एशियाड का टिकट हासिल नहीं कर सके।

तीसरे और आखिरी स्थान के लिए अनुभवी दीपिका कुमारी और युवा ओलिंपियन अंकिता भकत के बीच कांटे की टक्कर हुई। शुरुआती तीन राउंड्स के बाद दोनों 10.75 पॉइंट्स पर बराबरी पर थीं। शूट-ऑफ में अंकिता ने बाजी मारी और एशियन गेम्स टीम का तीसरा व आखिरी बर्थ हासिल किया।

दीपिका कुमारी को शूट-ऑफ में हार का सामना करना पड़ा।

दीपिका कुमारी को शूट-ऑफ में हार का सामना करना पड़ा।

दीपिका लगातार दूसरे एशियाड से बाहर, वर्ल्डकप टीम में जगह

दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में नहीं खेल पाएंगी। वे 2022 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में वे बेटी के जन्म के कारण हिस्सा नहीं ले सकी थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और कई वर्ल्ड कप मेडल जीतने वाली दीपिका ने 2010 से अब तक तीन एशियन गेम्स खेले हैं, लेकिन वे कभी इंडिविजुअल मेडल नहीं जीत सकी हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 2010 ग्वांगझू गेम्स का टीम ब्रॉन्ज मेडल था।

चौथे स्थान पर रहने के कारण दीपिका वर्ल्ड कप सर्किट के तीसरे और चौथे स्टेज के लिए भारतीय टीम में बनी रहेंगी। दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए 4 तीरंदाज चुने जाते हैं, जबकि एशियन गेम्स में केवल टॉप-3 को मौका मिलता है।

19 साल की कीर्ति शर्मा टॉप पर रहीं, कुमकुम दूसरे नंबर पर रहीं

महिलाओं के रिकर्व सेक्शन में युवाओं ने सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। 19 साल की तीरंदाज कीर्ति शर्मा ने ट्रायल्स में 13.5 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं महाराष्ट्र की तीरंदाज कुमकुम मोहोद दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने सीधे एशियन गेम्स टीम में जगह पक्की की।

कीर्ति शर्मा ट्रायल में टॉप पर रहीं।

कीर्ति शर्मा ट्रायल में टॉप पर रहीं।

जींद की कीर्ति ने 2 साल में नेशनल टीम तक का सफर तय किया

ट्रायल्स में टॉप करने वाली 19 साल की कीर्ति शर्मा की कहानी प्रेरणादायक है। हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली कीर्ति के पिता लोहे के गेट बनाने का काम करते हैं। 2022 में कोच उधम सिंह की देखरेख में हुए टैलेंट स्काउटिंग ट्रायल के बाद कीर्ति को झारखंड के साई (SAI) हजारीबाग सेंटर में चुना गया था। उन्होंने इसी साल फरवरी में बैंकॉक एशिया कप स्टेज-1 से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे अब तक तीन एशिया कप खेल चुकी हैं और रिद्धि फोर व रूमा बिस्वास के साथ टीम ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

कंपाउंड टीम में बड़ा बदलाव

अभिषेक वर्मा और वर्ल्ड नंबर-7 ऋषभ यादव बाहर पिछले एशियन गेम्स में भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी के सभी 5 गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन इस बार टीम बदली नजर आएगी। अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ही एकमात्र सीनियर खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने अपनी जगह बचाई। पुरुषों के वर्ग में बड़ा उलटफेर हुआ। अनुभवी अभिषेक वर्मा का प्रदर्शन खराब रहा और वे टॉप-8 तीरंदाजों में आखिरी स्थान पर रहे।

वहीं, दुनिया के सातवें नंबर के कंपाउंड तीरंदाज ऋषभ यादव चौथे स्थान पर रहकर चूक गए। आंध्र प्रदेश के थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम ने उन्हें पछाड़कर टीम में जगह बनाई। एशियन गेम्स इस साल सितंबर-अक्टूबर में जापान के आईची-नागोया में होंगे।

————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

फुटबॉल वर्ल्डकप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमें घोषित

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *