Andhra Pradesh Road Accident | Palnadu Bus Auto Collision Updates

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार को एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी।

चिलकलूरिपेट के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल और एक ने चिलकलूरिपेट के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *