AMU में अफ्रीकी छात्र ने '3-इडियट्स' स्टाइल में दी स्पीच:कहा- सबको AC दूंगा, मेट्रो चलाऊंगा; एक बार सेक्रेटरी बनवा दो


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा का कारण कोई गंभीर मुद्दा नहीं, बल्कि एक अफ्रीकी छात्र की मजेदार चुनावी स्पीच है। यूनिवर्सिटी के ‘नदीम तरीन हॉल’ में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट्स’ के चतुर रामलिंगम के अंदाज में भाषण दिया। जिसे सुनकर छात्र अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने टूटी-फूटी और मजाकिया हिंदी-उर्दू में कहा- आबहुत गर्मी है, इसलिए मैं सबको AC दूंगा! एनेक्सी (Annexe) में 5 AC लगाऊंगा और स्विमिंग पूल भी बनेगा। एक बार सेक्रेटरी बनवा दो। अब पढ़िए पूरा मामला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ‘नदीम तरीन हॉल’ में आज एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (फरोजां) का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से छात्र आए थे। कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र भी मौजूद थे। जहां पहले से ही छात्रों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। वहीं इसी यूनिवर्सिटी के अफ्रीकी छात्र अय्यूबा को हिंदी में स्पीच देनी थी। अय्यूबा काले रंग की शेरवानी और टोपी पहने जब मंच पर आए, तो उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत “सलाम वालेकुम, नदीम तरीन हॉल” से की। फिल्म की तर्ज पर टूटी-फूटी और मजाकिया हिंदी-उर्दू में उन्होंने ऐसे-ऐसे वादे किए कि पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। जैसे-जैसे अफ्रीकी छात्र अपनी स्पीच के लिए आगे बढ़ाता है, हॉल में बैठे छात्र हूटिंग और तालियों के साथ उसका उत्साह बढ़ाते हैं। अब पढ़िए अय्यूबा ने अपने भाषण में क्या कहा “सबको AC दूंगा और मेट्रो चलाऊंगा”
अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने कहा- आप सब जानते हैं, NT में आजकल क्या चल रहा है, इसलिए मैं झूठे वादे नहीं करूंगा. इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में दावा करता है कि अगर वह सेक्रेट्री चुना गया, तो एनटी से मेट्रो शुरू करवा देगा। आजकल बहुत गर्मी है, इसलिए मैं सबको AC दूंगा! एनेक्सी (Annexe) में 5 AC लगाऊंगा और स्विमिंग पूल भी बनेगा। ​हैरानी और हंसी का ठिकाना तब नहीं रहा जब उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज दूर होने की वजह से वह ‘मेट्रो’ शुरू करवाएंगे और हर फ्लोर पर ‘वॉशिंग मशीन’ लगवाएंगे। ​”3 टाइम चाय मिलेगी”
​छात्रों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह तब दिखा जब अय्यूबा ने यूनिवर्सिटी की ‘लाइफलाइन’ कही जाने वाली चाय का जिक्र किया। उन्होंने वादा किया कि अगर वह सेक्रेटरी बने, तो हॉल में सभी को तीन वक्त चाय मिलेगी। उनके इस वादे पर छात्रों ने जमकर ‘अय्यूबा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। AMU में सांस्कृतिक कार्यक्रम अक्सर आयोजित होते रहते हैं, जहां छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस तरह का अनोखा और हंसी से भरपूर प्रदर्शन कम ही देखने को मिलता है। ​सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है वायरल?
​छात्र का यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। लोग इसकी तुलना ‘3 इडियट्स’ के उस सीन से कर रहे हैं, जहां चतुर बिना मतलब समझे रटी-रटाई स्पीच देता है। अय्यूबा का आत्मविश्वास और उनके बोलने का लहजा इतना जबरदस्त है कि लोग इसे अब तक का सबसे “क्रेजी” और “एंटरटेनिंग” छात्र भाषण बता रहे हैं। ​सांस्कृतिक एकता की मिसाल
​हंसी-मजाक से इतर, यह वीडियो AMU की उस संस्कृति को भी दर्शाता है, जहां दुनिया भर से आए छात्र यहाँ की भाषा और माहौल में इस कदर घुल-मिल जाते हैं कि वे यहाँ के छात्र संघ चुनाव और सांस्कृतिक गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *