Amroha Police Launch APCSIP-2026 | SP Lakhan Singh Yadav Inauguration

रोहित प्रजापति | अमरोहा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा पुलिस ने साइबर सिक्योरिटी इंटर्नशिप प्रोग्राम (APCSIP-2026) का शुभारंभ किया है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के नेतृत्व में यह 12 दिवसीय कार्यक्रम रजबपुर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजलि कटारिया ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए देशभर से 800 से अधिक प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों की रोकथाम, आधुनिक साइबर सुरक्षा उपायों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

उद्घाटन समारोह में दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से आए साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों को अमरोहा पुलिस ने सम्मानित किया। नोएडा के साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की नवीनतम तकनीकों, साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

अमरोहा पुलिस द्वारा आयोजित यह इंटर्नशिप युवाओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान और विशेषज्ञों के अनुभवों से लाभान्वित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भविष्य में साइबर अपराधों के प्रति जागरूक और सक्षम नागरिकों के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *