बहराइच में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू:गांव में बच्चों के सहयोग से सजेंगी राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां


बहराइच में बिछुड़ी क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग पूरे आनंद के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। बिछुड़ी की कृष्ण जन्माष्टमी की सबसे खास बात यह है कि पूरे आयोजन की तैयारियों में बच्चों की विशेष भूमिका रहती है। बच्चे स्वयं मिलकर कार्यक्रम की तैयारी करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के रूप में सजकर नृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। बच्चों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने के लिए ग्रामीणों में भी विशेष उत्साह रहता है। जन्माष्टमी का यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आपसी सहयोग को भी बढ़ावा देता है। पर्व के नजदीक आते ही गांव का वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय होने लगा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *