बिजनौर में 30 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा गुलदार:दहाड़ सुनकर जुटी ग्रामीणों की भीड़; 2 घंटे की मशक्कत के बाद रात में सुरक्षित निकाला


बिजनौर। पैजनिया-चांदपुर रोड स्थित पोटा धर्मू गांव में गन्ने के खेत के पास बने करीब 30 फीट गहरे सूखे कुएं में अचानक गुलदार गिर गया। कुएं से गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के पास स्थित सूखे कुएं से गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो गुलदार करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिरा हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। गुलदार के कुएं में होने की जानकारी से आसपास के इलाके में भी हलचल मच गई। रात में करीब 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। विपरीत परिस्थितियों और अंधेरे के बावजूद वनकर्मियों ने करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे मेडिकल परीक्षण के लिए रेंज कार्यालय ले गई। गुलदार पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस गुलदार के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि खेतों के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लगातार डर बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने समय रहते कार्रवाई कर गुलदार को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम में ये कर्मचारी रहे शामिल रेस्क्यू ऑपरेशन में दरोगा मुकुल त्यागी, सौरभ कुमार और सुमित कुमार, वन रक्षक गौरव और सागर कुमार के अलावा वनकर्मी प्रदीप, गजेंद्र, अफजल, नेपाल, सुनील और सोनू समेत अन्य कर्मचारियों ने भूमिका निभाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *