नूरुल अली | कानपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

पवित्र रमजान माह के अवसर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से कानपुर के जाजमऊ स्थित केडीए बाजार में सोमवार को रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इफ्तार से पहले सभी ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी एकता के लिए दुआ की। इसके बाद खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला गया।
मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल और सौहार्द बढ़ता है।
AIMIM के सेंट्रल यूपी अध्यक्ष शेख ताहिर सुद्दीक़ी ने बताया कि यह रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम कानपुर महानगर कमेटी की ओर से आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार ऐसे कार्यक्रम कर रही है, जिनका उद्देश्य एकता, मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देना और देश में अमन-चैन के लिए दुआ करना है।
उन्होंने कहा कि समाज में नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए ऐसे सामूहिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।
इस मौके पर उमर मारूफ (यूथ नगर अध्यक्ष), दिलदार गाजी (नगर अध्यक्ष), हसीन अंसारी (नगर उपाध्यक्ष), अफसर अली (नगर उपाध्यक्ष), इरशाद अहमद (लीगल शहर अध्यक्ष), अज़हर आलम (प्रदेश महासचिव सेंट्रल), फैजान, मलिक और सद्दाम हुसैन समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
