Ahmedabad Crime Branch arrests Murder-convict actor who jumped parole 12 years ago

  • Hindi News
  • National
  • Ahmedabad Crime Branch Arrests Murder convict Actor Who Jumped Parole 12 Years Ago

अहमदाबाद24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 12 साल से फरार चल रहे हत्या के दोषी एक एक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वह पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था और इस दौरान उसने फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय करियर बना लिया था। उसने कई हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और सीरियल्स में शॉर्ट रोल किया।

पुलिस के मुताबिक 53 वर्षीय हेमंत उर्फ नागिंदास परशोत्तमदास मोदी 2005 में अहमदाबाद के नरोदा इलाके में हुए हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302, 324, 147, 148, 149, 120(B) और बीपी एक्ट की धारा 135(1) के तहत मामला दर्ज था।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर पीएम ढाखरा ने बताया कि हेमंत 2014 में पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद वह लगातार 12 साल तक फरार रहा। क्राइम ब्रांच ने बुधवार को अहमदाबाद के घीकांटा मेट्रो स्टेशन के पास से हेमंत को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके शहर में आने की सूचना स्थानीय मुखबिरों से मिली थी।

हिंदी फिल्म जयेशभाई जोरदार में मेंटल का रोल किया था।

हिंदी फिल्म जयेशभाई जोरदार में मेंटल का रोल किया था।

पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित शॉर्ट फिल्म ‘लाली’ के एक शॉट में हेमंत।

पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित शॉर्ट फिल्म ‘लाली’ के एक शॉट में हेमंत।

सजा के दौरान पत्नी को तलाक दे चुका था

हेमंत नागिंदास मोदी ने 2005 में नरोदा इलाके में हत्या की थी। मुकदमे के बाद अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें मेहसाणा जेल भेज दिया गया। जेल में सजा काटते हुए हेमंत ने यह कहकर पत्नी को तलाक दे दिया था कि अब मेरा पूरा जीवन जेल में ही बीतेगा। लेकिन, 2014 में पैरोल पर रिहा होने के बाद जेल वापस जाने के बजाय वह फरार हो गया था।

फरार होने के बाद हेमंत मुंबई वापस आ गया। वहां उसने अपनी पहचान छिपाकर फिल्म और थिएटर जगत में काम करना शुरू कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि सालों से फिल्मों, धारावाहिकों और नाटकों में अभिनय करने के बावजूद पुलिस भी उसे पहचान नहीं पाई।

हिंदी और गुजराती फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी सीरियल में भी काम किया

हेमंत ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल लिया और फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम करने लगा था। इस दौरान उसने हिंदी और गुजराती फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी सीरियल और थिएटर में काम किया।

पुलिस के मुताबिक फरारी के दौरान उसने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘लाहौर 1947’, ‘मेट्रो इन दिनों’ और साउथ फिल्म ‘L2: एम्पुरान’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह ‘वागले की दुनिया’ और ‘मेरे साईं’ जैसे टीवी शो में भी नजर आया। अहमदाबाद पुलिस ने हेमंत को दोबारा मेहसाणा जेल भेज दिया है, जहां वह अपनी बाकी सजा पूरी करेगा।

हेमंत ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल लिया था।

हेमंत ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल लिया था।

———————–

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट:ब्वॉयफ्रेंड संग रहने के लिए की थी चोरी, होटल से वही गहने लेकर भाग निकला

अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हर्षिदा 11 मई 2026 को शोरूम से 1.66 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गई थी। हर्षिदा ने ब्वॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर चोरी का ये प्लान बनाया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.