एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने किया रामरक्षा स्तोत्र का पाठ:अपने कार्यालय में बावर्दी कुर्सी पर बैठ किया सस्वर पाठ,वीडिया वायरल


अयोध्या में केवल संत, महंत और श्रद्धालु ही नहीं अब राममंदिर की सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी रक्षा स्त्रोत का पाठ करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एसपी सुरक्षा अधिकारी बलरामाचारी दुबे का वीडियो बावर्दी कुर्सी पर बैठक कर राम रक्षा स्तोत्र का सस्वर पाठ करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 मिनट और 42 सेकेंड के इस वीडियो में एसपी सुरक्षा राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते नजर आ रहे हैं।वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और भक्ति भावना की सराहना कर रहे हैं। श्रद्धालु इसे रामनगरी की आध्यात्मिक शक्ति का प्रभाव बता रहे हैं। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे रामलला की सुरक्षा में प्रतिदिन तैनात रहते हैं। मंगला आरती से शयन आरती तक श्रद्धा भाव से सेवा करने की चर्चा है। राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या का आध्यात्मिक वातावरण और मजबूत हुआ है।प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, संत और श्रद्धालु सभी रामभक्ति से जुड़े नजर आ रहे हैं। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने संस्कृत भाषा से एम और पीएचडी किया है। उन्होंने इलाहाबद यूनिवर्सिटी से दोनों डिग्री हासिल की है।वे सीओ अयोध्या के तौर पर भी डेढ़ दशक पहले अपनी सेवा दे चुके हैं।उनका धर्म और अध्यात्म से गहरा लगाव है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *