Agra Cold Winds, Min Temp 5.4°C Above Normal

आगरा में सोमवार को सुबह से चल रहीं ठंडी हवाएं।

आगरा में पिछले 4 दिन से लगातार हवा चल रही है। कई जिलों में हुई बारिश के बाद सोमवार को हवा में ठंडक रही। इसकी वजह से पिछले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 7.2°C में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में ही 1.1°C की बढ़ोत्तरी

.

पिछले 5 साल में इन दिनों सबसे कम गर्मी है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 15 मार्च के तापमान के रिकॉर्ड के अनुसार, इस डेट को सबसे कम अधिकतम तापमान इसी साल रहा है। जबकि इसी समयावधि में 15 मार्च को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 2022 में रहा है।

देखें पिछले 5 साल में 15 मार्च को तापमान की स्थिति

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2026 31.1°C 20.4°C
2025 34.8°C 17.9°C
2024 33.0°C 13.0°C
2023 36.0°C 16.7°C
2022 36.9°C 19.5°C

सोमवार सुबह का मौसम

सोमवार सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। धूप हल्की है। सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। शुक्रवार दोपहर बाद से ही हल्की चल रही है। जिसकी वजह से गर्मी से राहत है। दिन का तापमान लगातार गिर रहा है वहीं, रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

आगरा में दिन के तापमान में पिछले 4 दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है।

आगरा में दिन के तापमान में पिछले 4 दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है।

अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11 मार्च को अधिकतम तापमान जहां 38.2°C पर पहुंच गया था वहीं, 15 मार्च को गिरकर यह 31°C पर आ गया। 11 मार्च को न्यूनतम तापमान 19.1°C था जोकि 15 मार्च को बढ़कर 20.4°C पर आ गया। रात का तापमान सामान्य से 5.4°C अधिक है।

देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति…

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
15 मार्च 31.0°C 20.4°C
14 मार्च 33.3°C 19.3°C
13 मार्च 34.8°C 19.4°C
12 मार्च 37.2°C 19.4°C
11 मार्च 38.2°C 19.1°C
10 मार्च 37.5°C 19.4°C
9 मार्च 37.3°C 18.9°C
8 मार्च 37.6°C 17.7°C
7 मार्च 36.4 °C 17.8°C
6 मार्च 35.4°C 18.4°C
5 मार्च 35.5°C 18.2°C
4 मार्च 34.4°C 14.9°C
3 मार्च 33.0°C 16.0 °C
2 मार्च 33.0°C 15.7°C
1 मार्च 33.6°C 15.4°C
दिन में बादल छाये रह सकते हैं।

दिन में बादल छाये रह सकते हैं।

पूर्वानुमान

सोमवार को दिन में बादल छाये रहेंगे। धूप नहीं निकलेगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C रह सकता है।

ये रह सकती है तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
16 मार्च 31°C 17°C
17 मार्च 33°C 18°C
18 मार्च 34°C 19°C
19 मार्च 34°C 19°C
20 मार्च 35°C 20°C

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *