![]()
अमेरिका की शैलजा ने सात समंदर पार आकर यूपी के गाजियाबाद में आकर शादी की। यह शादी धूमधाम से की गई। गाजियाबाद में संजयनगर सेक्टर 23 निवासी विनोद कुमार राघव, पूनम राघव के बेटे विपुल राघव का विवाह धूमधाम से हुआ। विपुल की शादी अमेरिका की शैलजा ईटजेल ( इटजैल) के साथ हापुड़ रोड स्थित अवंतिका कालोनी में इम्पीरियल गार्डन एंड रिजोर्टस में धूमधाम से हुआ। साधु संत भी हुए शामिल गाजियाबाद की ऐतिहासिक शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, पर्यावरण विद् विजयपाल बघेल, भाजपा नेता भानु सिसौदिया, सुनील चौधरी, संजयनगर बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यून वत्स समेत अनेक साधु संत महात्माओं ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ सुनील चौधरी समेत अन्य लोग भी शामिल हुए। प्रख्यात संतों ने दिया आशीर्वाद इस शादी में संत- महात्माओं के लिए अलग से मंच बनाया गया। जिसमें हरिद्वार शांति कुंज से आए आचार्य, अलीगगढ़ से आए कथा वाचक सुशील महाराज समेत अलग अलग संत महात्माओं ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। यह शादी सनातन धर्म की रीति रिवाज से हुई। अमेरिका से आए वधु पक्ष के लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य सुशील मिश्रा हल्द्वानी आचार्य देवेंद्र शास्त्री। अलीगढ़ राम कथा व्यास कपिल शांतिकुंज शक्तिपीठ बुलंदशहर से आए हुए आचार्य द्वारा जयमाला के समय मंत्र उच्चारण एवं शंख ध्वनि से वातावरण गूंज मान हो गया ।आचार्य यूएन वत्स मौजूद रहे। बड़ी खुशी हुई वैराकुंज तुक्सपान मैक्सिको नार्थ अमेरिका निवासी जोंस पत्नी कौर की पुत्री शैलजा (इटलैज) ने गाजियाबाद के विपुल राधव से हिंदू रीति रिवाज के साथ फेरे लेकर शादी के बंधनों में बंध गई। अब यह अनोखी शादी गाजियाबाद में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह विवाह समारोह रविवार को धाार्मिक रीतिरिवाज से धूमधाम से संपन्न हुआ। शैलजा ने इस मौके पर कहा कि मुझे बड़ी खुशी हुई है।
Source link
अमेरिका की शैलजा ने गाजियाबाद में आकर शादी की:गाजियाबाद में विपुल राघव के साथ शादी के बंधन में बंधी, कहा बड़ी खुशी हुई