पीलीभीत में नकली हार्पिक बनाने-बेचने वाले गिरोह पर छापा:गोदाम से भारी मात्रा में टॉयलेट क्लीनर बरामद, जांच जारी


पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में ब्रांडेड उत्पादों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस और निजी जांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। छापेमारी में नकली ‘हार्पिक’ टॉयलेट क्लीनर की बड़ी खेप बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, रेकिट बेंकिशर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से अधिकृत अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रंजीत कुमार साह को सूचना मिली थी कि ओमलॉन के पास स्थित एक गोदाम में नामी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। हार्पिक की 103 नकली बोतलें बरामद सूचना के आधार पर 22 अप्रैल 2026 को सुनगढ़ी पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने शैलेंद्र अग्रवाल के गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से हार्पिक 200 ml की 103 नकली बोतलें बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, गोदाम मालिक शैलेंद्र अग्रवाल वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बरामद माल को जब्त कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। शिकायतकर्ता रंजीत कुमार साह ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस कार्रवाई में इंटेलिजेंस टीम के सदस्य लालचंद और संजीत कुमार पासवान भी शामिल रहे। थाना प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया- मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली उत्पाद कहां तैयार किए जा रहे थे और उनकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में हो रही थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *