मैनपुरी बार चुनाव में त्रिकोणीय जंग, 23 अप्रैल को मतदान:अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला, समर्थन जुटाने की कवायद जारी


मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र कुमार मिश्रा के मैदान में उतरने से चुनाव और दिलचस्प हो गया है। इस बार मुकाबला अनुभव, वर्तमान कार्यशैली और नए विकल्प के बीच माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र कुमार मिश्रा ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने अधिवक्ताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क किया और समर्थकों के साथ चैंबरों तक पहुंचकर समर्थन मांगा। मौजूदा अध्यक्ष अवधेश यादव भी अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के आधार पर दोबारा चुनावी मैदान में हैं। उनका दावा है कि उनके अनुभव और किए गए कार्य उन्हें फिर से समर्थन दिलाएंगे। वहीं, सरवीर यादव एक नए चेहरे के रूप में मुकाबले को और रोचक बना रहे हैं, जिससे चुनाव अब सीधी टक्कर के बजाय त्रिकोणीय संघर्ष में बदल गया है। दीवानी परिसर में दिनभर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चाएं और समर्थन जुटाने की कवायद जारी है। चैंबरों पर बैठकों, व्यक्तिगत संपर्क और रणनीतिक चर्चाओं के बीच सभी प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के बीच इस बार के चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। चुनाव समिति के अनुसार, मतदान 23 अप्रैल को दीवानी परिसर में होगा। शाम को मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *