पलवल-सोहना मार्ग बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:अपने घर उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे बुजुर्ग, पीछे से आ रहे बेटे के सामने हुआ हादसा


हरियाणा में पलवल-सोहना मार्ग पर जैंदापुर गांव के पास एक सड़क हादसे में 75 वर्षीय स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात बाइक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी से अपने घर मथुरा जा रहे थे, रास्ते में हादसा मृतक की पहचान मथुरा (उत्तर प्रदेश) के फालेन गांव निवासी दौलत राम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम के पटेल नगर में रहते थे। उनके बेटे गौरव शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पिता अपने पैतृक गांव फालेन जा रहे थे। गौरव बाइक पर थे, जबकि दौलत राम स्कूटी चला रहे थे। शिकायत के अनुसार, जब दौलत राम की स्कूटी पलवल-सोहना मार्ग पर जैंदापुर गांव के पास पहुंची, तो पलवल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। इस टक्कर से दौलत राम गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरव शर्मा ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाया और दौलत राम को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, दिल्ली ले जाते समय पलवल में ही दौलत राम ने दम तोड़ दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने गौरव शर्मा की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *