![]()
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इकाना स्टेडियम के आसपास बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय अव्यवस्थाओं पर गंभीर रुख अपनाया है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश ब्रजभूषण दुबे की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया। याचिका में स्टेडियम के आसपास फैली गंदगी और खराब पर्यावरण का मुद्दा उठाया गया है। सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार के अधिवक्ता ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। न्यायालय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की है।
Source link
लखनऊ HC इकाना स्टेडियम के आस पास प्रदूषण पर सख्त:अधिकारियों से मांगा जवाब, 12 मई को अगली सुनवाई