Bareilly Nagar Nigam 1100 Crore Budget Approved

बरेली शहर के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए नगर निगम बरेली ने 1100 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया है। नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में यह बजट पेश किया गया, जिसे सभी पार

.

बुनियादी ढांचे पर जोर: सड़कों और सफाई के लिए खुला खजाना इस बजट में शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। सड़कों के निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि बेहतर रोशनी व्यवस्था के लिए 30 हजार स्ट्रीट लाइटें खरीदी जाएंगी। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, शहरवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

सुंदर और हरा-भरा बरेली: पार्कों और नंदीशाला पर फोकस हरित और सुंदर शहर के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 330 पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ग्रिड योजना और ग्रीन बरेली अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि सीबीगंज क्षेत्र में दो माह के भीतर नंदीशाला का संचालन शुरू किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी सहित अन्य अधिकारी और बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।

रोशनी से जगमगाएंगे वार्ड: 30 हजार स्ट्रीट लाइटों को हरी झंडी नगर निगम बोर्ड बैठक में शहर के 80 वार्डों में 30 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में करीब 300 से अधिक लाइटें लगाई जाएंगी। इस योजना के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पार्षदों ने बताया कि कई वार्डों में अंधेरे के कारण आवाजाही में दिक्कत होती है और हादसों का खतरा बना रहता है। नई लाइटें लगने से न सिर्फ रोशनी व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

घर-घर पहुंचेंगी सुविधाएं: सीवर और पेयजल के लिए विशेष बजट नगर निगम ने शहर की हर गली तक सीवर और पेयजल लाइन पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि भी खर्च की जाएगी ताकि कोई क्षेत्र अछूता न रहे। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि शहर में अब कोई भी गली ऐसी नहीं बचेगी, जहां पेयजल और सीवर लाइन की सुविधा न हो। इस योजना से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पशु नियंत्रण की पहल: नसबंदी के लिए एजेंसियों का चयन शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने दो एजेंसियों का चयन कर लिया है। ये एजेंसियां कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करेंगी, जिससे उनकी संख्या पर नियंत्रण किया जा सकेगा। इसके साथ ही बंदरों की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। महापौर ने इसे शहरवासियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी सौगात बताया है।

राजस्व में वृद्धि: 750 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य नगर निगम ने इस बार अपनी आय बढ़ाने के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। बोर्ड की बजट बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक स्रोतों से वसूली का लक्ष्य 600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अब 750 करोड़ रुपये किया जाएगा। महापौर का मानना है कि राजस्व में इस बढ़ोतरी से नगर निगम को विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन मिलेंगे, जिससे बुनियादी सुविधाओं के सुधार कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

विजन 2026: महापौर ने बताया विकास का रोडमैप मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सड़क, सफाई, पेयजल, सीवर और सौंदर्यीकरण जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम का लक्ष्य सिर्फ बजट पास करना नहीं, बल्कि उसे धरातल पर उतारना है। हर वार्ड में रोशनी, पानी और सीवर की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी ताकि बरेली को स्मार्ट और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

बड़े नालों पर बनेगी रोड, सुभाषनगर में शुरू हुआ काम मेयर ने बताया कि जो बड़े नाले है उन पर सड़क पर निर्माण कराया जाएगा, इससे सड़के चौड़ी होगी और लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सबसे पहले सुभाषनगर के नाले पर रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी नालों को ढका जा रहा है ताकि फिर से कोई हादसा न हो। सभी नालों के किनारे बैरिकेडिंग की जा रही है और चेतावनी के भी बोर्ड लगाए जा रहे है।

सॉलिड वेस्ट प्लांट तैयार, जल्द मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से निजात शहर के बाकरगंज में ऊंचे-ऊंचे कूड़े के पहाड़ों की जगह अब वहां कुछ दिनों में हरियाली देखने को मिलेगी। कूड़े के पहाड़ खत्म करके उस कूड़े से खाद बनाई जाएगी। मेयर डॉ उमेश गौतम ने बताया कि जल्द ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू हो जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *