Kheragarh Bike Auto Accident: 6 Injured, 1 Dead

उत्कर्ष गर्ग | खेरागढ़, आगरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर भीड़। - Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर भीड़।

आगरा के खेरागढ़-कागारौल मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। बजाज एजेंसी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद एक ऑटो भी चपेट में आ गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत करीब छह लोग घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना शाम करीब सवा सात बजे हुई। खानपुर मोड़ से आ रही एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक अनियंत्रित होकर एक ऑटो से जा भिड़ी, जिससे ऑटो में सवार लोग भी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेरागढ़ पहुंचाया गया। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने एक बाइक सवार रामबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विष्णु (30) पुत्र रामवीर, उनका पुत्र प्रशांत (10), मंगलदेव (करीब 35) निवासी खानपुर, मुसर्रत पुत्र मुल्ला निवासी बुरहरा और विनोद पुत्र देवी सिंह (35) निवासी नगला उदैया को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

बताया गया है कि विष्णु अपने पुत्र प्रशांत को एक निजी चिकित्सक को दिखाने के लिए खेरागढ़ जा रहे थे। उनके साथ गांव के मंगलदेव भी ऑटो में सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंच गए। अपने परिजनों को घायल अवस्था में देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिससे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी खेरागढ़ हरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *