![]()
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक को ‘नकली सिपाही’ बताकर रौब झाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया, जिसमें आरोपी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करता दिख रहा है। आरोपी की पहचान कंजादास गांव निवासी हसन खान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हसन लंबे समय से पुलिस चौकी के आसपास सक्रिय रहता था और पुलिसकर्मियों से उसकी कथित नजदीकियों के कारण वह अक्सर वर्दी पहनकर खुद को एसओजी का सदस्य बताता था। वह आम लोगों पर धौंस जमाता था। यह मामला तब प्रकाश में आया जब रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हसन ने दूसरे समुदाय की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। वीडियो वायरल होने और शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हसन खान को हिरासत में ले लिया। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को लोकसेवक बताने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Source link
बरेली में 'नकली सिपाही' गिरफ्तार:वायरल वीडियो से खुली पोल, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप