एसडीएम के व्यवहार से नाराज वकीलों का कार्य बहिष्कार:शामली में तहसील में बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की


शामली सदर तहसील में वकीलों ने एसडीएम निधि भारद्वाज के दुर्व्यवहार के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके चलते तहसील में सरकारी कामकाज प्रभावित हो गया है और आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शामली तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि एसडीएम के व्यवहार को लेकर वकीलों द्वारा कई बार शिकायतें की गई थीं। उनका कहना है कि एसडीएम वकीलों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं और कार्य लेकर जाने पर कथित रूप से दुर्व्यवहार करती हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से एसडीएम निधि भारद्वाज और उनकी अदालत से संबंधित सभी कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण तहसील में राजस्व और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे सरकारी कामकाज के साथ-साथ आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *