पुलिस परिवार के मेधावी छात्र सम्मानित:अपर पुलिस अधीक्षक भदोही ने 'वामसार्थी कार्यक्रम' में दिए प्रशस्ति पत्र


उत्तर प्रदेश पुलिस के “वामसार्थी कार्यक्रम” के तहत पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी उद्देश्य से आज रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में एक मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, शुभम अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय बताया और सभी को भविष्य में भी लगन, अनुशासन तथा परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं में कृतिका यादव (पुत्री देवमणि यादव, हेड ऑपरेटर, रेडियो शाखा) ने 95.40% अंक प्राप्त किए। अर्चिता यादव (पुत्री धर्मेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक, यातायात शाखा) ने 92.60% अंक हासिल किए, जबकि शुभम यादव (पुत्र राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी, पुलिस लाइन) ने 92.80% अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेधावी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भदोही पुलिस परिवार ने इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा की सराहना की, जिन्होंने अपने माता-पिता और संपूर्ण पुलिस परिवार का गौरव बढ़ाया है। जनपद पुलिस ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *