![]()
सिविल लाइंस स्थित नजूल की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से अमेरिका में बैठे सगे भाइयों ने बिल्डर संग मिलकर बेच दिया। डीएम से शिकायत के बाद लेखपाल ने वादी बनकर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में निजी कंपनी को बेच दिया गया लेखपाल हरिशंकर विश्वकर्मा के अनुसार सिविल लाइंस स्थित भूखंड संख्या 1459 ए को 28 फरवरी 2026 को नजूल संपत्ति के रूप में दर्ज किया गया, जो राज्य सरकार की भूमि है। इसके बावजूद वर्ष 2012 में इस जमीन को एक निजी कंपनी को बेच दिया गया, जो पूरी तरह नियमों के विपरीत है। आरोप है कि सिविल लाइंस निवासी तरंग बेरी ने अमेरिका के कैलीफोर्निया में रह रहे भाई नीरज बेरी, वुडवेस्ट चेस्टर निवासी विकाश बेरी के साथ ही मनका शर्मा ने मिलकर इस सरकारी जमीन का सौदा एसए बिल्ड हाई प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अहमद ऐतिशाम से किया। इस अवैध लेन-देन से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने सगे भाइयों और बिल्डर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैलीफोर्निया में बैठे भाइयों ने बेची नजूल की जमीन:DM के आदेश पर लेखपाल ने कोतवाली में बिल्डर समेत 6 पर FIR