चित्रकूट में सांप के डसने से मासूम की मौत:रात में मां के साथ लकड़ी के तखत पर सो रहा था, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत


चित्रकूट में सोते समय एक चार साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। घर वाले तुरंत सीएचसी लेकर गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र का है। सेहरा पुरवा गांव में सोमवार की रात समीर (4) पुत्र रमेश को रात में सांप ने डस लिया। परिजनों ने बताया कि समीर रोजाना की तरह अपनी मां अंजनी के साथ घर में लकड़ी के तखत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे एक सांप ने तखत पर चढ़कर बिस्तर में सो रहे समीर को डस लिया। सांप के डसने के बाद समीर की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत भांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर समीर की मौत हो गई। समीर की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *