Bulandshahr, Baghpat, Hapur Rank First in UP; Meerut 8th on NAFIS

दानिश, हापुड़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ परिक्षेत्र ने NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि मेरठ परिक्षेत्र अपराध नियंत्रण और तकनीकी सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है।

इन जिलों को मिली रैंकिंग

नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, मेरठ रेंज के तीन जिले—बुलंदशहर, बागपत और हापुड़—ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, मेरठ जनपद भी शीर्ष-10 में शामिल होते हुए आठवें स्थान पर रहा।

DIG मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि NAFIS प्रणाली 1 जुलाई 2022 से प्रदेश के सभी जनपदों में लागू की गई थी। इस प्रणाली के तहत अपराधियों के अंगुली चिन्ह (फिंगरप्रिंट) डेटा को डिजिटल रूप से संग्रहित और विश्लेषित किया जाता है, जिससे उनकी पहचान तेजी से सुनिश्चित होती है। यह अपराधों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक है।

फरवरी 2026 की रैंकिंग डेटा फीडिंग के आधार पर जारी की गई है। इस अवधि में बुलंदशहर में 347, बागपत में 141 और हापुड़ में 215 अपराधियों के फिंगरप्रिंट शत-प्रतिशत फीड किए गए। इसके अलावा, मेरठ में 359 अपराधियों का डेटा 93.04 प्रतिशत तक अपलोड किया गया। कुल मिलाकर, 1062 अपराधियों के फिंगरप्रिंट इस प्रणाली में दर्ज किए गए।

डीआईजी नैथानी ने बताया कि NAFIS प्रणाली के तहत रेंज के सभी जनपदों की नियमित समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *