![]()
लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र की झुग्गी-बस्तियों में हाल ही में लगी आग के पीड़ितों को सहयोग विकास समिति ने राहत सामग्री वितरित की। इस संकट की घड़ी में समिति ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत कार्य शुरू किया।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। समिति के सदस्यों ने भोजन, राशन, पेयजल, फल, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहत कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार ने कहा कि विपत्ति के समय जरूरतमंदों की मदद करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। समाजसेवी भी लगातार मदद के लिए आगे आ रहे उन्होंने आगे कहा कि मानवता, सहयोग और संवेदना ही समाज की असली ताकत हैं, और मिलकर प्रयास करने से किसी भी संकट को कम किया जा सकता है। इस दुखद घटना के बाद आम लोग और अन्य समाजसेवी भी लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिन्होंने एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करने का भरोसा दिलाया है। ये मौजूद रहे राहत कार्य में डॉ. रुबी राज सिन्हा, डॉ. राकेश रमन, डॉ. आर.आर. जैसवार (लोकपाल), सूरज कुमार निषाद, महासचिव सुरेंद्र कुमार सैनी, प्रशांत प्रवीण सिन्हा, राजेंद्र कुमार, कविता सैनी, कृष्ण कुमार वर्मा, सरदार जसवंत सिंह और विनय कुमार सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।
Source link
लखनऊ झुग्गी-बस्तियों में आग पीड़ितों की मदद:सहयोग विकास समिति ने पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री