ससुराल में युवक का फंदे पर लटका मिला शव:लखीमपुर में परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, जांच जारी


लखीमपुर खीरी में ससुराल में रह रहे एक युवक की सोमवार सुबह उसका शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामला फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशमौरी गांव निवासी सरवन कुमार (28 वर्ष) की ससुराल खमरिया गांव में थी। वह पिछले कुछ वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा सोमवार सुबह जब परिजन जागे तो घर के एक कमरे में सरवन का शव रस्सी के फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि सरवन की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी जुटाए हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *