बोलेरो से टक्कर के बाद रोडवेज बस पर पथराव:फर्रुखाबाद में चालक ने थाने में बस ले जाकर बचाई यात्रियों की जान


फर्रुखाबाद में खुदागंज के पास कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही लीडररोड डिपो की एक रोडवेज बस गुरुवार रात को बोलेरो से टकरा गई। टक्कर के बाद बोलेरो सवार लोगों ने बस का पीछा किया और उस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख बस चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और बस को सीधे कमालगंज थाने के बाहर ले जाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन से चार उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर अमरपाल सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी यात्रियों को कमालगंज थाने में सुरक्षित रुकवाया, जहां उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *