![]()
बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना परसा तिराहा बिकौली मोड़ के पास हुई। यह दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार ज्ञानेंद्र यादव को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ज्ञानेंद्र को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ए.के. पाण्डेय ने बताया कि युवक को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बदोसराय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक सालिक राय, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी और सिपाही रोहित कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। सफदरगंज कोतवाली प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। ज्ञानेंद्र यादव सैदनपुर निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र थे। वह दो भाइयों में छोटे थे, उनके बड़े भाई विजेंद्र यादव एक निजी स्कूल के प्रबंधक हैं। हादसे की खबर मिलने पर सिरौलीगौसपुर ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा, ग्राम प्रधान मसूद रियाज और बीडीसी असीम श्रीवास्तव सहित कई स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
Source link
बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा:32 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की