बिजली के एक झटके में जिंदा जला युवक, VIDEO:हेरिटेज रिसोर्ट में पाइप से बंदर भगा रहा था; हाईटेंशन लाइन से टकराया


मध्य प्रदेश के खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित ‘दि खजुराहो हेरिटेज रिसोर्ट’ में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे छत से बंदर भगाते समय हुई। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। मृतक की पहचान खजुराहो निवासी रिंकू रैकवार के रूप में हुई। उसने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पांच दिन पहले ही होटल में काम शुरू किया था। 5 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… छत पर बंदर भगाने के लिए लोहे का पाइप उठाया था वीडियो में होटल कर्मचारी रिंकू रैकवार रिसोर्ट से निकलकर आस-पास देखता है। उसे छत पर बंदर नजर आते हैं। वह दीवार के पास रखा करीब 15 फीट ऊंचा लोहे का पाइप उठाता है। वह दो बार पाइप को जमीन पर पटकता है। इसके बाद वह पाइप सीधा खड़ा कर देता है। कुछ देर बाद वह पीछे की ओर चलने लगता है। तेज धमाके के साथ आग की लपटों में घिरकर गिरा इसी दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा जाता है। तेज धमाके के साथ रिंकू आग की लपटों में घिरकर जमीन पर गिर जाता है। धमाके की आवाज सुनकर एक महिला कर्मचारी बाहर आती है और चीखते हुए अंदर चली जाती है। वीडियो में दिखता है कि पेट से छाती तक का हिस्सा पूरी तरह जला हुआ है। छाती से पेट तक बड़ा छेद नजर आता है। हादसे की सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस जांच कर रही है कि छत के करीब से हाईटेंशन लाइन गुजरना नियमों के खिलाफ था या होटल प्रबंधन की लापरवाही थी। ………………………………….. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में करंट लगने से सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत भोपाल के गांधी नगर इलाके में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *