Unnao Dumper Accident LIVE | Two Dead, Two Critical; CCTV Footage

विशाल कुशवाहा | उन्नाव3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज में एक डंपर हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बीते रविवार शाम लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हुई। गिट्टी से भरा एक डंपर बांगरमऊ से लखनऊ की ओर जा रहा था। नेवलगंज के पास पहुंचते ही डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी बउआ हलवाई की चाट की ठेलिया पर पलट गया। इस दौरान ठेलिया के पास मौजूद कई लोग डंपर के नीचे दब गए।

4 तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीनों की सहायता से डंपर में भरी गिट्टी को हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। यह बचाव अभियान लगभग डेढ़ घंटे तक चला।

घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल नेवलगंज निवासी अशोक (35) पुत्र राधेश्याम और सलीम पुत्र वहीद को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, 14 वर्षीय सूरज पुत्र राजकुमार गौतम डंपर के नीचे दबा मिला, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में कुल पांच लोग डंपर की चपेट में आए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और दो अन्य का इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे का लाइव वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.