लखनऊ में आजाद समाज का 13 अप्रैल को सम्मेलन:सुनील कुमार बोले- पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से sadan तक संघर्ष करेंगे


लखनऊ में शनिवार को आजाद समाज पार्टी ने प्रेसवार्ता किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को आजाद समाज पार्टी लखनऊ में ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन’ करने जा रही है। सुनील कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए और राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। लोकसभा-विधानसभाओं में आरक्षण की मांग सुनील कुमार ने कहा पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं । हमारी मांग है कि पिछड़ा वर्ग के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक आरक्षण लागू किया जाए।जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व और नौकरी में आरक्षण दिया जाए। 27% पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का सभी सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल लागू किया जाए। आरक्षण को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगे। जातिगत जनगणना की मांग अनिकेत धानुक ने कहा की क्रीमी लेयर की सीमा और निर्धारण को पुनः समीक्षा कर न्यायसंगत बनाया जाए। निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में SC/OBC आरक्षण लागू किया जाए। जातिगत जनगणना (Caste Census) कराई जाए। वास्तविक जनसंख्या के सटीक आंकड़ों के लिए जातिगत जनगणना बेहद आवश्यक है। डेटा आधारित नीतियों के निर्माण से समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं। पिछड़ा वर्ग (OBC) की स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कृषि और असंगठित क्षेत्र पर निर्भर वर्ग के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं उ‌द्योग के लिए आसान ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। ‘पिछड़ों की आवाज उठाना लक्ष्य’ प्रेस वार्ता को संबोधित करते पदाधिकारियों ने कहा कि हम ये स्पष्ट करना चाहते है कि पार्टी दलित – पिछड़ों के साथ हर उस व्यक्ति की आवाज बनेगी जो आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सड़क से लेकर सदन तक कमजोरों की लड़ाई लड़ी है। हमारी पार्टी का सबसे बड़ा एजेंडा है कि हर कमजोर हाथ को सशक्त बनाया जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *