IPL में आज PBKS Vs SRH:स्टेडियम में एंट्री को लेकर दर्शक-पुलिस भिड़े, अंबाला-पंचकूला से न्यू चंडीगढ़ पहुंचे लोग, लेडी फैन बोलीं- श्रेयस शतक मारेंगे


मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में आज दोपहर साढ़े 3 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले ही स्टेडियम के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। कोई अंबाला तो कोई पंचकूला से पहुंचा। स्टेडियम में एंट्री खुलते ही भीड़ जमा हो गई। वहीं, अमृतसर से आए राम कुमार की टिकट को लेकर पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने पहले मुझसे चेकिंग के बहाने टिकट मांगी और रख ली, बाद में देने से इनकार कर दिया। लगता है कि वो ब्लैक में टिकट बेच रहे हैं। उधर, कुछ लोग अंबाला-पंचकूला से न्यू चंडीगढ़ पहुंचे, लेडी फैन हीना ने कहा कि आप पंजाब ही जीतेगी और श्रेयस शतक मारेंगे। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 24 मैचों में 17 SRH तो 7 PBKS ने जीते हैं। इस मुकाबले को लेकर जहां एक तरफ श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) के फैंस काफी एक्टिव हैं, वहीं अभिषेक शर्मा का क्रेज भी दिख रहा है। पंजाब किंग्स पिछले दो मैच जीती है और एक ड्रा हुआ है। उसने अपना शुरुआती मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ अपने होम ग्राउंड पर खेला था, जहां जीत हासिल की थी। देखिए स्टेडियम के बाहर जुटे फैंस की PHOTOS… पंजाब किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी पंजाब किंग्स का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए पहले 3 मैचों में 2 जीत हासिल की और 1 मैच बेनतीजा रहा। इसके साथ ही वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर चेज किए हैं, जबकि गेंदबाजी भी संतुलित नजर आई है, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम ने कुछ मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मजबूत शुरुआत की, लेकिन अहम मौकों पर गलतियां और डेथ ओवर्स में कमजोर प्रदर्शन के कारण मैच गंवाए हैं। टीम के बल्लेबाज जैसे हेनरिक क्लासेन और युवा खिलाड़ियों ने रन बनाए, लेकिन कंसिस्टेंसी की कमी साफ दिखी। इसके चलते टीम 3 में से 2 मैच हार चुकी है और एक पर जीत हासिल की। न्यू चंडीगढ़ में पिच रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा की बैटिंग देखने का युवाओं में क्रेज अभिषेक शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ही मैच खेला है। रिकॉर्ड अच्छा ना भी हो लेकिन, ऐसे ग्राउंड पर वो हमेशा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते आए हैं। उन्हें बैटिंग करता देखने के लिए युवाओं में काफी क्रेज है। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *