![]()
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुलंदशहर के 9 मंडलों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन पर्व प्रक्रिया के तहत हुई। जिला प्रवासी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिमी क्षेत्र) मानसिंह गोस्वामी और जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशन और प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सहमति के बाद जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत संवाद कर संगठनात्मक कार्यसमिति की घोषणा की गई। जिन मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की गई है, उनमें शहीदे आजम भगत सिंह काले आम मंडल, अगौता मंडल, सिकंदराबाद नगर मंडल, बिलसुरी मंडल, गुलावठी ग्रामीण मंडल, दानपुर मंडल, सलेमपुर मंडल, खुर्जा मंडल और मुंडा खेड़ा मंडल शामिल हैं। जिला प्रवासी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि कार्यकारिणी गठन में सभी वर्गों, जातियों और समाज के समर्पित तथा होनहार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कर्मठ, लगनशील और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलित समावेश किया गया है। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, दीपक दूल्हेरा, जिला उपाध्यक्ष भावतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, मलखान सिंह, दिवाकर सिंह, जिला मंत्री गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह, मोहित मावी, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा और जिला आईटी संयोजक अंशुल शर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Source link
बुलंदशहर भाजपा के 9 मंडलों की नई कार्यकारिणी घोषित:संगठन पर्व प्रक्रिया के तहत पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी