![]()
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में लोगों को सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने में शिक्षक दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकली सोने के बिस्किट, जेवरात, 8 मोबाइल, 16 सिम और घटना में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद हुई है। 5 लाख लेकर फरार हुए थे 5 अप्रैल को कुशमौरा निवासी सुभाष मौर्य की स्कूटी से बैग पार कर करीब 5 लाख रुपए लेकर आरोपी फरार हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। शुक्रवार तड़के काकराबाद अंडरपास पर घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे करते थे ठगी आरोपी पहले लोगों से दोस्ती कर भरोसा जीतते थे। इसके बाद सस्ते में सोना दिलाने का लालच देते थे। असली सोना दिखाकर सौदा तय करते और बाद में नकली सोने के बिस्किट व गहने थमा कर पैसे लेकर भाग जाते थे। ये हैं आरोपी पुलिस ने मो. अफसर (37) को गिरफ्तार किया है। अफसर बदायूं में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। वही पत्नी दानिशा फातिमा (36) लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित कालीचरन इंटर कॉलेज में टीचर है। तीसरा आरोपी मो. अजमल (28) पीओपी कारीगर है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और वजीरगंज इलाके में रह रहे थे।
Source link
लखनऊ में नकली सोना देकर 5 लाख की ठगी::शिक्षक दंपति समेत 3 गिरफ्तार; दोस्ती बना कर करीब आते थे