![]()
जिला जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे का उर्सला अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनको हार्ट व जोड़ों में दर्द की शिकायत हैं। इसके अलावा उनको चक्कर भी आ रहे व सांस लेने में दिक्कत हैं। उर्सला के डाक्टर अब उनकी हार्ट बीट की लगातार मानिटरिंग करेंगे। इसके लिए उनके एक्टर्नल लूप रिकार्डर (ईएलआर) लगाया जाएगा। यह मशीन लगने के बाद 24 घंटे उनकी ईसीजी होती रहेगी, जिससे डाक्टर हार्ट बीट के उच्चतम व न्यूतनम स्तर का पता लगाएंगे। जेल प्रशासन ने सोमवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उनको भर्ती कराया था।ॉ डॉक्टरों द्वारा की जा रही निगरानी उर्सला के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि उनको कल सात दिन के लिए ईएलआर लगेगा। यह उनके हार्ट की स्थिति बताएगा। इसके अलावा उनके द्वारा बताए जा रही परेशानियों पर उनकी अन्य जांचें भी कराई जाएंगी। उनका इलाज जारी है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। डाक्टरों द्वारा उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। सात अगस्त 2025 को किया गया था गिरफ्तार बीते साल 7 अगस्त को पुलिस ने भाजपा नेता रवि सतीजा से रंगदारी मांगने के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके खिलाफ होटल कारोबारी सुरेश पाल से 2.50 करोड़ की रंगदारी मांगने, जूही में होटल संचालिका से रंगदारी और कांग्रेस नेता से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मुकदमे दर्ज कराए गए। चार मुकदमों में मिल चुकी जमानत अखिलेश दुबे को चार मुकदमों में जमानत मिल चुकी है। होटल कारोबारी सुरेश पाल से रंगदारी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा था- आरोपी प्रभावशाली है और गवाहों को डरा सकता है। वक्फ की जमीन पर कब्जे के मामले में भी अखिलेश को जमानत नहीं मिल सकी है, जिसके चलते वह जेल में बंद है।
Source link
उर्सला में अखिलेश दुबे के लगेगा ईएलआर:हार्ट व सांस लेने में परेशानी होने पर जेल प्रशासन ने कराया है भर्ती