Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि प्रवासी मजदूरों को बांटने के लिए हर राज्य को दिए जाने वाले 5kg FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडरों का रोजाना का कोटा दोगुना किया जा रहा है। ये 5kg सिलेंडर संबंधित राज्य सरकारों या उनके खाद्य / नागरिक आपूर्ति विभागों के पास उपलब्ध रहेंगे। ये सिलेंडर खास तौर पर प्रवासी मजदूरों को ही दिए जाएंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपशब्द अश्लीलता नहीं है, जब तक यौन संकेत नहीं हों, बास्टर्ड कहने पर मिली सजा रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल अपशब्द या भद्दी भाषा का इस्तेमाल अपने आप में ‘अश्लीलता’ नहीं माना जा सकता, जब तक उसमें कोई यौन या कामुक तत्व शामिल न हो। कोर्ट ने पारिवारिक संपत्ति विवाद के दौरान ‘बास्टर्ड’ शब्द कहने पर दो लोगों को मिली सजा रद्द कर दी।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने स्पष्ट किया कि आईपीसी की धारा 294(बी) के तहत अपराध तभी बनता है, जब इस्तेमाल किए गए शब्द किसी की कामुक भावनाओं को भड़काने वाले हों। कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में गरमागरम बहस के दौरान ऐसे शब्द अक्सर बोल दिए जाते हैं, इसलिए इन्हें अश्लील मानकर सजा देना सही नहीं है।

गोवा में मिनी कूपर कार की बाइक से टक्कर, महिला की मौत और एक घायल

गोवा नॉर्थ में मिनी कूपर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला (23) की मौत हो गई। उसका साथी घायल है। मृतक का नाम दीक्षा परवाडकर (23) है, वो फाइव स्टार में काम करती थी। आरोप का नाम डी. अरुणकुमार (26) है, वो कारोबारी का बेटा है।

मोइरांग में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत, हिंसा भड़की

सोमवार देर रात बिष्णुपुर जिले में एक संदिग्ध रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी। हमला रात करीब 1 बजे मोइरांग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में हुआ, जहां कुकी उग्रवादियों द्वारा दागा गया एक गोला एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। इसमें 5 साल के एक लड़के और 5 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.