![]()
राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम ‘फिक्की फ्लो’ (FICCI FLO) लखनऊ चैप्टर का ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित किया गया। यह खास आयोजन शहर की सामाजिक और कॉरपोरेट महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच बना, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित ताज होटल में किया गया, जहाँ देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की और कई अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। सवाल: जिस समय आप आईपीएस अधिकारी बनीं, उस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी । वर्तमान में भाजपा की सरकार है, तब से अब कितना सुधार देखती हैं? जवाब: उत्तर प्रदेश इस वक्त ‘उत्तम प्रदेश’ है। यहाँ वर्तमान में जो सुरक्षा की भावना है, उसका कोई मुकाबला ही नहीं है। आप ‘धुरंधर’ फिल्म देख लीजिए, उसमें साफ़ दिखाया गया है कि जिस तरीके से गैंगवार पहले होते थे, उसके मुकाबले अब प्रदेश बहुत सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश अब प्रगति के रास्ते पर चल रहा है। यह अब सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि ‘उत्तम प्रदेश’ है क्योंकि यह सुरक्षा के मामले में उत्तम है। इसका पूरा श्रेय यहां की यूपी पुलिस और विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। सवाल: आने वाले समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं, तो महिलाओं के लिए आप क्या कहेंगी? सरकार को उन्हें कितना प्रतिशत प्रतिनिधित्व देना चाहिए? जवाब: महिलाओं को अगर समाज और प्रशासन के साथ जोड़ा जाए, तो पूरे समाज का भला होता है। महिलाएँ वे मुद्दे उठाती हैं जो सबके हित में होते हैं—चाहे शिक्षा हो, चिकित्सा हो या आर्थिक और ग्रामीण विकास। उनके जुड़ने से विकास सुनिश्चित होता है। खासतौर पर ग्रामीण शिक्षा की बात की जाए, तो लड़कियां अभी भी कहीं न कहीं पीछे छूट जाती हैं। उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए क्या करना चाहिए?
Source link
भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी लखनऊ पहुंची:यूपी की सुरक्षा पर बोलीं – 'उत्तम प्रदेश' अब उत्तम प्रदेश