![]()
जालौन के उरई में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार रात श्रीराम पैलेस में श्री महाराजा अग्रसेन नवयुवक मंडल की ओर से सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य प्रतियोगिता में अरम्या अग्रवाल ने प्रथम, अक्षिता अग्रवाल ने द्वितीय और पिहू अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आर्या अग्रवाल प्रथम, वेद्या अग्रवाल द्वितीय तथा देवांश और आद्या अग्रवाल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर तान्या अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, नगर पालिका जालौन की अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
Source link
उरई में अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित:नृत्य में अरम्या और फैंसी ड्रेस में आर्या अग्रवाल रहीं प्रथम