![]()
गाजीपुर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी धनंजय चौबे को सौंपी गई है। वह मरदह क्षेत्र के गाई गांव के निवासी हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार शाम उनकी नियुक्ति की, जिसे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनुमोदित किया। धनंजय चौबे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, दो बार मंडल महामंत्री और मरदह उत्तरी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह कमान मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने इस नियुक्ति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि धनंजय चौबे की कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण से संगठन को मजबूती मिलेगी। राय ने विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उनकी नियुक्ति पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, विजेंद्र राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर और सुमित तिवारी ने बधाई दी।
Source link
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने धनंजय चौबे:लंबे समय से भाजपा में एक्टिव, गाजीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई