लखनऊ में गाली-गलौज के विरोध में चाकू मारने वाला गिरफ्तार:कर्मचारी को दवाई दिलाने गया था युवक, पेट व हाथ में लगा था


लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपी ने युवक के पेट में दो जगह और हाथ पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घायल को परिजनों ने बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दवा लेने गया था युवक, तभी हुआ विवाद बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी बानो अपने बेटे मो. शमीम के साथ रहती हैं। शमीम मैकेनिक का काम करते हैं। बानो के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे शमीम अपने साथ काम करने वाले एक लड़के को दवा दिलाने मरियमाता मंदिर के पास स्थित कायम क्लीनिक ले गए थे। इसी दौरान मंदिर के पास रहने वाले अदित्यराज उर्फ राजा ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो पेट और हाथ पर किए वार शमीम ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। उसने शमीम के पेट में दो जगह और हाथ पर कई वार किए। हमले में शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन शमीम को बलरामपुर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मामले में बालागंज चौकी प्रभारी मनुज सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अदित्यराज उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *