केकेसी में विचार गोष्ठी आयोजित:संतुलन बनाए रखने की बताई आवश्यकता, लोकतंत्र में सूचना का अधिकार समझाया


लखनऊ के श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विधि विभाग के लीगल एड क्लिनिक की ओर से सूचना के अधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का विषय ‘लोकतंत्र में सूचना का अधिकार: अधिकार, दायित्व एवं चुनौतियां’ रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में विधि विभाग के प्रभारी प्रो. मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त प्रो. दिलीप अग्निहोत्री, महाविद्यालय के प्रबंधक सन्मय शुक्ला, प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला, पूर्व प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा और कला संकाय प्रभारी प्रो. सुधीर हजेला का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो. दिलीप अग्निहोत्री ने सूचना के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकार और दायित्व के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रबंधक सन्मय शुक्ला ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं, प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला ने विधि विभाग में इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. बालेश्वर प्रसाद ने सफल आयोजन के लिए लीगल एड टीम को बधाई दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *